neyaz ahmad nizami

Thursday, November 17, 2016

मुझे लोग कहते हैं दीवाना तेरा: चौधरी दल्लू राम कौस़री


मुझे लोग कहते हैं दीवाना तेरा: चौधरी दल्लू राम कौस़री

मदीने  में  मुझको  बुला या मुहम्मद ﷺ
जरा अपना कूचा दिखा या मुहम्मद ﷺ

मुझे लोग कहते हैं दीवाना तेरा
कहूं और क्या माजरा या मुहम्मद ﷺ

न खोलूंगा बर्क़-ए-तजल्ला से आंखें
तसव्वुर है तेरा सदा या मुहम्मद ﷺ

ख़ुदा तेरा आ़शिक़ तू आ़शिक़ ख़ुदा का
मैं तुम दोनों पर हुं फिदा या मुहम्मद ﷺ

ख़ुदा की ख़ुदाई में कोई तुझ सा नहीं है
तू यकता है बाद अज़ ख़ुदा या मुहम्मद ﷺ

नहीं बादशाहों की कुछ मुझको परवा
तेरे दर का हुं मैं गदा या मुहम्मद ﷺ

ना रिन्दों से सोह़बत ना ज़ाहिद से रग़बत
मेरा ह़ाल कैसा यह हुआ या मुहम्मद ﷺ

मैं तेरा बना हुं मेरा तू भी बन जा
मेरा कौन है दूसरा या मुहम्मद ﷺ

तुम्हारी बदौलत ख़ुदा मुझको बख़्शे
हो मक़बूल मेरी दुआ या मुहम्मद ﷺ

तेरा कौस़री रहता है हिन्दूओं में
है ज़ुल्मत में आब-ए-बक़ा या मुहम्मद ﷺ

नेयाज़ अहमद निज़ामी

مجھے لوگ کہتے ہیں دیوانہ تیرا: چودھری دلُّو رام کوثری

مدینے میں مجھکو بلا یا محمد ﷺ
ذرہ اپنا کوچہ دکھا یا محمد ﷺ

مجھے لوگ کہتے ہیں دیوانہ تیرا
 کہوں اور کیا ماجرا یا محمد ﷺ

نہ کھولونگا برق تجلّٰی سے آنکھیں
تصور ہیے تیرا صدا  یا محمد ﷺ

خدا تیرا عاشق تو عاشق خدا کا
میں تم دونو پر ہںوں فدا یا محمد ﷺ

خدا کی خدائی میں تجھسا نہیں ہیے
تو یکتا ہیے بعد از خدا یا محمد ﷺ

نہیں بادشاہںوں کی کچھ مجھکو پرواہ
تیرے در کا ہںوں میں گدا یا محمد ﷺ

نہ رندوں سے صحبت نہ زاھد سے رغبت
میرا حال کیسا یہ ہںوا یا محمد ﷺ

تمہاری بدولت خدا مجھکو بخشے
ہںو مقبول میری دعا یا محمد ﷺ

تیرا کوثری رہتا ہیے ہندوؤں میں
ہیے ظلمت میں آب بقا یا محمد ﷺ

نیاز احمد نظامی