neyaz ahmad nizami

Wednesday, August 28, 2019

अपनों की क़ब्र पर जाने से मुर्दा को सोकून मिलता है: नेयाज़ अहमद निज़ामी



अपने अज़ीज़,प्यारे, जाने पहचाने लोगों की क़ब्र  पर जाने से उन्हे उन्स सोकून मिलता है,
पैग़म्बर मुहम्मद ﷺ ने फरमाया:
„انس ما يكون للميت في قبره اذا زاره من كان في دار الدنيا“
तर्जुमा: क़ब्र में मुर्दा का ज़्यादा जी बहलने का वह समय होता है, जब ज़्यारत (दर्शन) को वह व्यक्ती आए जिसे दुनिया में मित्र रखता था। ( شفاءالسقام ص 65)

हज़रत आएशा रजियल्लाहू अन्हू से रावी कि होज़ूर ﷺ ने फरमाया:
ما من رجل یزور قبر اخیه و يجلس عليه الا استانس ورد عليه حتي يقوم.
तर्जुमा: जो व्यक्ती अपने भाई की क़ब्र की ज़्यारत को जाए, और उस के पास बैठे तो वह मुर्दा उस से उन्स (सोकून) हासिल (प्राप्त) करता है। उस का दिल उस को बैठने से बहलता है, और जब तक वह व्यक्ती उस के पास से ना उठे उस का जवाब देता है। (القبور از ابن ابی الدنیا)

अहयाउल ऊलूम की शरह(गाइड) पेज नंम्बर 367में है,
الفضل بن الموفق ابن خال سفيان بن عيينة قال:  لما مات أبي جزعت جزعا شديدا فكنت آتي قبره في كل يوم ثم اني قصرت عن ذلك فرأيته في النوم  فقال: يا بني! ما أبطأ بك عني؟ قلت وإنك لتعلم بمجيئي؟ قال ما جئت مرة إلا علمتها وقد كنت تأتيني فأسر بك ويسر من حولي بدعائك قال:  فكنت آتيه بعد كثيرا.

तर्जुमा:  फज़्ल बिन मोफिक़ सुफियान बिन ऐनिया के मामू ज़ाद भाई कहते हैं कि जब मेरो पिता का देहांत हुआ मैं बहुत परिशान हुआ तो हर रोज़ उन की क़ब्र को दर्शन (ज़्यारत) क जाता था, फिर मैं ने इस में कुछ सुस्ती कर दी, तो उन को ख्वाब ( स्वपन/सपना) में देखा तो कहा:
ऐ मेरे बेटे! क्यूं तुझे मुझसे देर होने लगी?
मैं ने  कहा कि क्या आप को मेरे आने की खबर होती थी?
उन्होने कहा: जब जब तुम आए मुझे खबर हो गई,
और जब तुम आते थे तो मैं तुम्हारे आने की वजह से ख़ुश होता था,
और तुम्हारी दुआ की वजह से मेरे इर्द गिर्द (आजू बाजू) के लोग ख़ुश होते थे,
फज़ल बिन मोफिक कहते हैं यह सुन कर मैं बहुत ज़्यादा जाने लगा।
और इसी किताब में है
قال الحافظ ابو طاھر السلفی سمعت ابا البرکات عبد الواحد بن عبدالرحمن ابن غلاب السوسی بالاسکندریة يقول: سمعت والدتی تقول: رأیت امی فی المنام بعد موتھا و ھی تقول یا ابنتی! اذا جِئتنی زائرۃ فا اقعدی عند قبری ساعة  اتملی من النظر الیک ثم ترحمی علی الخ،
तर्जुमा: हाफिज अबू ताहिर सल्फी कहते हैं:
कि मैने अबुल बरकात अब्दुल वाहिद सूसी से अस्कन्दरीया में सुना, वह कहते थे: मैं ने अपनी मां से सुना कि मैं ने अपनी मां को ख़्वाब में देखा, वह कहती थीं कि मेरी बेटी! जब तु मेरी ज़्यारत (कब्र दर्शन) के लिए मेरे पास आया कर तो एक घंटा मेरी क़ब्र के पास बैठी रह, ताकि मैं जी भर कर तुझ को देखुं फिर मेरे लिए रहमत की दुआ कर।
نُصْرَۃُالاصحاب صفحہ 111


मुरत्तिब,तरजुमा व तस्हील
 Neyaz Ahmad Nizami



Sunday, August 11, 2019

हलाल जानवर का कौन सा हिस्सा खाएं अथवा ना खाएं।

हलाल जानवरों के सभी बदन के हिस्सों का खाना हलाल यानी जायज़ हैं, मगर कुछ हिस्से ऐसे हैं जो हराम या मना या मकरूह हैं।
और वह 22 हैं, जिस का विवरण इस प्रकार हैं।

1 रगों का खून,

2 पित्ता,

3 मसाना,

4 - 5 नर मादा पहचानने की जगह,

6 बैज़े(कपूरे),

7 ग़दूद (गलदोद),

8 हराम मगज़,

9 गरदन के दो पट्ठे,

10 जिगर का खून,

11 तिल्ली का खून,

12 ग़ोश्त खून जो ज़बह करने के बाद निकलता है,

13 दिल का खून,

14 पित्त यानी वह पिला पानी जो पित्ते में होता है,

15 नाक का पानी,

16 पाखाना करने की जगह,

17 ओझङी,

18. आंत(अंतङी),

19 नुत्फा (विर्य),

20 वह नुत्फा (विर्य) कि खून हो गया,

21वह नुत्फा (विर्य)कि गोश्त का लोथङा हो गया,

22 वह नुत्फा (विर्य)कि पूरा जानवर बन गया और मुर्दा निकला  या बेगैर ज़बह मर गया।


(فتوٰی رضویہ جلد 20 صفحہ 240/241)

नोट: इन 22 जगहों को छोङकर बाकी सब का खाना हलाल है, कोई धार्मिक दृष्टीकोण सो कोई हर्ज नही।

नेयाज़ अहमद निज़ामी

Wednesday, May 15, 2019

इंजेक्शन लगवाने से रोज़ा टूटता है या नहीं?:





 चाहे रग(नस) में लगवाया जाए चाहे गोश्त(मांस) में इंजेक्शन लगवाने से रोज़ा नही टूटता,
क्युंकि इस के बारे में कानून यह है कि जेमाअ(पत्नी के साथ संभोग) और उस से जुङी हुयी चीज़ों के अलावा रोज़ा को तोङने वाली सिर्फ वह दवा और ग़ेज़ा (आहार) है जो जिस्म के मसामात (Pores/छिद्र) और रगों के अलावा किसी सुराख से सिर्फ दिमाग या पेट में पहुंचे,दुर्रे मुख्तार जिल्द 2 पेज 108 में है,
الضابط وصول ما فيه صلاح بدنه لجوفه
रद्दुल मुहतार में है ,
الذي ذكره المحققون أن معنى الفطر وصول ما فيه صلاح البدن إلى الجوف أعم من كونه غذاء أو دواء
और फतावा आलमगीरी जिल्द 1 प्रकाशक मिस्र पेज न. 191 में है,
أكثر المشايخ على أن العبرة للوصول إلى الجوف والدماغ،
इन सब अरबी वाक्यों का खुलासा यह है,कि आहार और दवा (अवसधी)उसी वक्त रोज़ा तोङेगी जब दिमाग़ या पेट तक किसी सुराख से पहुंचे,
फतावा आलमगीरी जिल्द1 प्रकाशक मिस्र पेज नम्बर 190 में है
 ”وما یدخل من مسام البدن من الدھن لا یفطر“
 यानी: जो तेल बदन के मसाम  (Pores/छिद्र) के ज़रिए जिस्म में प्रवेश करता है उस से रोज़ा नहीं टूटता,
 अब बात साफ हो गई कि जो इंजेक्शन गोश्त (मांस) में लगता है उस के बारे में तो ज़ाहिर है कि वह पूरे जिस्म में मसाम (Pores/छिद्र) ही के ज़रिए पहुंचता है अत: उस से रोज़ा नही टूटता,
 रह गया रग (नस) का इंजेक्शन तो उस के जिस्म में पहुंचने की कैफियत यह है कि दवा खून के साथ जिस्म में फैलती है, और जानकार लोग यह जानते हैं कि खून नसों से होते हुए दिल में जाता है और वहीं से फिर वापस नसों में आता है इस लिए रगों के इंजेक्शन से भी रोज़ा नही टूटेगा।
 (فتاوٰی فیض الرسول جلد اول ص517/518)


 roza


नेयाज़ अहमद निज़ामी




Wednesday, May 8, 2019

रोज़ा के कुछ मसअले: हजरत मौलाना खालिद अय्यूब मिस्बाही




1:- क्या रोजे के दौरान मुहं में खून आ जाए तो रोजा टूट जाएगा?
1:- सिर्फ खून आने से रोजा नहीं टूटता बल्कि अगर किसी ने उसे निगल लिया तो रोजा जाता रहेगा वरना नहीं।

2:- क्या रोजा रख कर कोई व्यक्ति खून या शुगर की जांच करवा सकता है?
2:- जी हां! इसकी इजाजत है क्योंकि रोजा खाने-पीने और अपनी बीवी से मुलाकात करने से टूटता है जबकि खून की जांच या शुगर की जांच में जिस्म के अंदर कुछ नहीं जाता बल्कि जिस्म से खून निकाला जाता है।

3:- कोई व्यक्ति सुबह की अजान से पहले रोजे की नियत करके सो जाए और मगरिब की नमाज के बाद जागे तो क्या रोजा पूरा माना जाएगा?
3:- जी वह रोजादार माना जाएगा, शर्तें पाई जाने के बाद पूरे दिन सोने से रोजे पर कोई फर्क नहीं पड़ता अलबत्ता जान बूझ कर नमाज़ का एहतमाम ना करने की सूरत में उसका गुनाह बहर हाल होगा।

4:- रमजान की पहली रात क्या पूरे महीने के रोजों की नियत की जा सकती है?
4:- एक बार की नियत एक बार के रोजे के लिए काफी होगी पूरे महीने के लिए नहीं।

5:- रोजे की हालत में नकली दांत लगाए रहने से क्या रोजा मकरूह हो जाएगा?
5:- नकली या असली दांतो से रोजों का कोई तअल्लुक नहीं, रोजा बहर हाल हो जाता है।
दैनिक भास्कर 8/ मई 2019 में छपा हज़रत मौलाना खालिद अय्यब मिस्बाही से किए गए सवालात और उनके जवाबात का सिलसिला

6:- कौनसी बातें है जिनसे रोजा मकरूह हो जाता है?
6:- रोजे में बहुत सी चीजें मकरूह हैं जैसे: कोई चीज चबाना, या मुंह में डाले रखना, या मुंह में थूक इकट्ठा करना, या किसी चीज को चखना अलबत्ता अगर किसी औरत का शौहर या किसी नौकर का मालिक बहुत सख्त मिजाज हो और खाना चखना जरूरी महसूस हो तो उन्हें इस बात की इजाजत है कि जबान पर रख कर मजा मालूम कर लें और फिर थूक दें लेकिन इस बात का पूरा ख्याल रहे कि मुंह के अंदर कुछ भी ना जाए, कुल्ली करने या नाक में पानी डालने में बहुत मुबालगा करना, गीबत करना, झूठ बोलना, चुगली करना, गाली बकना, बेहूदा बातें करना, किसी को तकलीफ देना, रोज़ा रखने के वजह से अपनी परेशानी जाहिर करना, बिना जरूरत के मंजन करना, रोजे की हालत में वीडियो गेम, शतरंज वगैरह खेलते रहना, अगर इंजाल होने या जिमा करने का अंदेशा हो तो अपनी औरत को बोसा देना, गले लगाना और बदन को छूना मकरूह है जबकि होंट और जबान चूसना हर हालत में मकरूह है आदि।

7:- रोजे की नियत कब तक की जा सकती है?
7:- रात से लेकर जवाल के वक्त से पहले तक रोजे की नियत का वक्त होता है।

8:- गर्मी की वजह से क्या मगरिब और तरावीह की नमाज छत पर पढ़ी जा सकती है?
8:- नमाज किसी भी पाक़ीज़ा जगह पर पढ़ी जा सकती है अलबत्ता जब तक बहुत सख्त गर्मी ना हो या बड़ी मजबूरी ना हो मस्जिद की छत पर चढ़ने से परहेज करना चाहिए और आज लगभग हर मस्जिद में हवा का इंतजाम होता है, ऐसे में मस्जिदों की छतों पर नमाजों की इजाजत नहीं होगी।

9:- नाबालिग बच्चा रोजा रख कर तोड़ दे या उसके मां बाप रहम की वजह से बीच में रोजा खुलवा दें तो क्या रोजे की कजा करनी होगी?
9:- कजा के अहकाम बड़ों के लिए होते हैं, बच्चों पर ना रोजे फर्ज और ना ही बच्चों के रोजों की कजा, लेकिन जब तक मजबूरी ना हो बच्चों को रोजा तुड़वाना नहीं चाहिए, या फिर उनको रोजा रखवाना ही नहीं चाहिए।

10:- क्या मरीज दवा से इफ्तार कर सकता है?
10:- हर पाक गिजा से इफ्तार किया जा सकता है फिर भी बेहतर है कि खुजुर वगैरह मीठी चीज से इफ्तार हो लेकिन अगर दवा जरूरी हो तो उससे इफ्तार करना बेशक जायज है।
*दैनिक भास्कर* के 9/ मई 2019 के एडीशन में छपा हज़रत मौलाना *खालिद अय्यूब मिस्बाही* से हुए *सवाल व जवाब* का सिलसिला






Friday, May 3, 2019

दहशत गर्द और नक़ाब



दहशत गर्द बुर्क़ा (नक़ाब) पहन कर  दहशत (आतंक) फैलाते हैं और दहशत गर्दी करते हैं, इस लिए रह रह कर बुर्क़ा पर प्रतिबंध लगाने की बात कही जाती है,
अगर कानून यही है तो क्या नकली नोटों की वजह से असली नोटों पर पाबंदी लगा दी जाएगी?
और चोर डाकू भी पुलिस की वर्दी पहन कर अपनी वारदात को अंजाम देते हैं, तो क्या वर्दी पर पाबंदी लगा दी जाएगी?
या उसे चेंज किया जाएगा?
दर असल इन लोगों को इस्लाम और मुस्लिम से चिढ है, यह चाहते हैं कि इस्लामी पहचान खत्म हो,
नाकारा हुकूमतें और इन की खुफिया एजेंसियां अपनी नाकामी और कमज़ोरी को छुपाने के लिए इस क़िस्म की आवाज़ उठाते हैं, मशहूर कहावत है, नाच ना जाने आंगन टेंढा।
ह.मौ.अब्दुल ख़ालिक़ अशरफी(झारखन्ड)

 دہشتگرد برقع پہن کر دہشت پھیلا تے ہیں اور دہشتگردی کو انجام دیتے ہیں اس لئے رہ رہ کر برقع پر پابندی عائد کر نے کی آواز بلند کی جاتی ہے - اگر ضابطہ یہی ہے تو پھر کیا جعلی نوٹوں کی وجہ سے اصلی نوٹوں پر پابندی لگا دی جائیگی ؟ اور چور ڈاکو بھی پولیس کی وردی پہن کر اپنے واردات کو انجام دیتے ہیں تو کیا وردی پر پابندی لگا دی جائیگی یا اسے چینز کیا جائے گا ؟ در اصل ان لوگوں کو اسلام و مسلم سے چڑھ ہے - یہ چاہتے ہیں کہ اسلامی شناخت ختم ہو جائے -
ناکارہ حکومتیں اور ان کی خفیہ ایجنسیاں اپنی ناکامی اور کمزوری کو چھپانے کے لئے اس قسم کی آواز اٹھاتے ہیں - مشہور مقولہ ہے " خوۓ بد را بہانہ بسیار " اور  " ناچے نہ جانے آنگن ٹیڑھا "

عبد الخالق اشرفی راج محلی

Saturday, April 20, 2019

शब-ए-बराअत और उस की नफ्ल नमाज़ें:


नयाज़ अहमद निज़ामी

इस्लामी महीना शाअबान की पंद्रहवीं तारीख की रात का नाम “शब-ए-बराअत„ यानी निजात की रात (छुटकारा की रात) है, इस बरकत वाली रात के चार नाम हैं,
लैलतुल बराअत (ْْلَيْلَةُ الْبَرَاءَة) निजात वाली रात,

लैलतु-उर-रहमा  (لَيْلَةُالرَّحْمَة) रहमत वाली रात,

लैलतु-उल-मुबारका (لَيْلَةُ الْمباركة) बरकत वाली रात,

लैलतु-उल-सक (لَيْلَةُ الصَّک) निजात का चेक मिलने वाली रात,

क़ुरआन मजीद में अल्लाह ने इस मुबारक रात के बारे मे इस तरह फरमाया:
فِـيْـهَا يُفْرَقُ كُلُّ اَمْرٍ حَكِـيْمٍ
तर्जुमा: इस रात में हमारे हुक्म से हर हिकमत वाला काम बांट दिया जाता है। (سورہ دُخّانْ ت 4)
यानी शब-बराअत में बंदों की रोज़ियां, उनकी मौत व जन्म, लङाईयां,ज़लज़ले, हादेसा, साल भर में होने वाले तमाम वाकेयात के हुक्म अलग अलग बांट दिए जाते हैं, और हर काम के फरिश्तों को उन का काम दे दिया जाता है जिस का वह साल भर तक पालन करते हैं,

शफाअत की रात:
तेरहवीं शअबान को होज़ूरने अल्लाह की बारगाह में अपनी उम्मत की शफाअत की कही तो एक तिहाई उम्मत शफाअत क़बूल हुई, फिर चौदहवीं रात में दुआ की तो दो तिहाई बख़्शी गई, फिर पंद्रहवीं रात में मोनाजात (दुआ) की तो उन ना फरमान बंदों के सिवा जो खुदा से मुंह मोङ कर भागते हैं सारी उम्मत के हक़ में शेफाअत कोबूल हो गई,(صاوی)

शब-ए-बराअत के ख़ुश नसीब और बद नसीब:
होज़ूर ﷺ ने फरमाया कि इस रात में अल्लाह तआला तमाम मुसलमानों को बख्श देता है मगर नजूमी, जादूगर, शराबी, ब्लात्कारी, माता पिता का आज्ञाकारी, सूद खाने वाला, बंदों का हक मारने वाला, मुसलमानों में फूट डालने वाला, किसी मुसलमान से जलन रखने वाला, बे गैर किसी धर्मिक वजह के रिश्तेदारी छोङ देने वाला, इस रात में नही बख्शा जाता,
होज़ूर ﷺ ने फरमाया कि अल्लाह तआला पंद्रहवीं शअबान की रात में आसमान दुनिया (सब से नीचे वाले आसमान) पर तजल्ली फरमाता है, और बनी कल्ब कबीला की तमाम बकरियों के बालों से भी ज़्यादा बंदों को बख्श देता है,
हजरत आइशा رضی اللہ عنہا फरमाती हैं कि मैं ने देखा कि होज़ूर ﷺ मदीना की क़ब्रिस्तान (بقيع الغرقد ) में तशरीफ ले गए और मुसलमान मर्दों औरतों और शहीदों के लिए दुआ फरमाई, फिर क़ब्रिस्तान से वापस होकर नमाज़ में व्यस्त हो गए  और सजदे में बङी देर तक आप यह दुआ करते रहे।
أَعُوذُ بِرِضَاكَ مِنْ سَخَطِكَ، وَأَعُوذُ بِعَفْوِكَ مِنْ عِقَابِكَ، وَأَعُوذُبِكَ مِنْكَ، لَا أُحْصِي ثَنَاءً عَلَيْكَ، أَنْتَ كَمَا أَثْنَيْتَ عَلَى نَفْسِكَ اَقُولُ کَمَا قَالَ اَخِی دَاوُدُ اُعَفِّرُ وَجْھِی فِی التُّرَابِ لِسَیَّدِی وَ حُقَّ لَہُ اَنْ یُسْجَدَ،
तर्जुमा: (ऐ अल्लाह!) पनाह (श्रण) मांगता हूं मैं तेरी रज़ा (मरजी) के साथ तेरे गजब (गुस्सा) से और पनाह मांगता हूं मैं तेरी माफी के साथ तेरे अ़ज़ाब से, और तुझ से तेरी ही पनाह लेता हूं, मैं तेरी तारीफ की ताकत (शक्ती) नही रखता हूं जितना तेरा हक है, तेरी ज़ात वैसी ही है जैसी तुने खुद अपनी तारीफ की है,  मैं वही कहता हूं जो मेरे भाई दाऊद अलैहिस्सलाम ने कहा है, मैं अपने चेहरे को धूल में मिलाता हूं अपने मौला के लिए, और वह उसी लाएक़ है कि उस को सजदा किया जावे, फिर होज़ूर ने सजदे से सर उठा कर देर तक यह दुआ पढी,

· اللَّهُمَّ ارزقني قَلْباً تَقِيَّاً نَقِيَّاً ، مِنَ الشِّرْكِ نقيا ، لاَ فِاجراًوَلاَ شَقِيَّا،
तर्जुमा: ऐ अल्लाह! मुझ को परहेज़गार दिल अता कर जो शिर्क से पाक व साफ हो जो ना बदकार हो ना बदनसीब,

आधे शअबान की दुआ:
«اللَّهُمَّ يَا ذَا الْمَنِّ وَلَا يُمَنُّ عَلَيْهِ، يَا ذَا الْجَلَالِ وَالإِكْرَامِ، يَا ذَا الطَّوْلِ وَالإِنْعَامِ. لَا إِلَهَ إِلَّا أَنْتَ ظَهْرَ اللَّاجِئينَ، وَجَارَ الْمُسْتَجِرِينَ، وَأَمَانَ الْخَائِفِينَ. اللَّهُمَّ إِنْ كُنْتَ كَتَبْتَنِي عِنْدَكَ فِي أُمِّ الْكِتَابِ شَقِيًّا أَوْ مَحْرُومًا أَوْ مَطْرُودًا أَوْ مُقَتَّرًا عَلَيَّ فِي الرِّزْقِ، فَامْحُ اللَّهُمَّ بِفَضْلِكَ شَقَاوَتِي وَحِرْمَانِي وَطَرْدِي وَإِقْتَارَ رِزْقِي، وَأَثْبِتْنِي عِنْدَكَ فِي أُمِّ الْكِتَابِ سَعِيدًا مَرْزُوقًا مُوَفَّقًا لِلْخَيْرَاتِ، فَإِنَّكَ قُلْتَ وَقَوْلُكَ الْحَقُّ فِي كِتَابِكَ الْمُنْزَلِ عَلَى لِسَانِ نَبِيِّكَ الْمُرْسَلِ: ﴿يَمْحُو اللهُ مَا يَشَاءُ وَيُثْبِتُ وَعِنْدَهُ أُمُّ الْكِتَابِ﴾، إِلهِي بِالتَّجَلِّي الْأَعْظَمِ فِي لَيْلَةِ النِّصْفِ مِنْ شَهْرِ شَعْبَانَ الْمُكَرَّمِ، الَّتِي يُفْرَقُ فِيهَا كُلُّ أَمْرٍ حَكِيمٍ وَيُبْرَمُ، أَنْ تَكْشِفَ عَنَّا مِنَ الْبَلَاءِ وَالْبَلْوَآءِ مَا نَعْلَمُ وَمَا لَا نَعْلَمُ وَمَا أَنْتَ بِهِ أَعْلَمُ، إِنَّكَ أَنْتَ الْأَعَزُّ الْأَكْرَمُ. وَصَلَّى اللهُ تَعَالٰی عَلَى سَيِّدِنَا مُحَمَّدٍوَّ عَلٰی آلِهِ وَصَحْبِهِ وَسَلَّمَ والْحَمْدُ لِلّٰہ رَبِّ العٰلَمِینَ،
तर्जुमा: ऐ मेरे अल्लाह! तू ही सब पर एहसान करने वाला है और तुझ पर कोई एहसान नही कर सकता है, ऐ बूज़ुर्गी और मेहरबानी रखने वाले और ऐ बख़्शिश और इनआम वाले तेरे सिवा कोई पूज्यनीय नही तू ही गिर्तों को थामने वाला है, बे पनाहों को पनाह (श्रण) देने वाला, और डरने वालों का सहारा है,
ऐ अल्लाह! अगर तूने मुझे  अपने पास किताब कुरआन में भटका हूआ ,महरूम, कम नसीब, लिख दिया है तो ऐ अल्लाह! अपने फज़्ल से बद बख्ती रांदी और रोज़ी की कमी को मिटा दे,
और अपने पास कुरआन मजीद में खुश नसीब ज़्यादा रिज़्क़ वाला , और  नेक कर दे, बे शक तेरा यह कहना  तेरी किताब में  जो नबी-ए-मुर्सल  पर उतारी गई वह सच है, कि अल्लाह जो चाहता है मिटाता है, और जो चाहता है बना देता है, और उसी के पास कुरआन है,
ऐ खुदा! सब से बङी तजल्ली का वास्ता! इस आधे शअबान की रात में जिस में हर हिकमत वाले कामों का बटवारा और लागू होता है, मेरी बलाओं को दूर फरमा, चाहे मैं उन को जानता हूं या ना जानता हूं और जिन को तू पहले  से जानता है, बे शक तू ही सब से बर तर (बङ कर) और बढ कर एहसान करने वाला है, अल्लाह की रहमत और सलामती हो, हमारे आक़ा मुहम्मद ﷺ पर और उन की आल और सहाबा पर, आमीन सुम्मा आमीन,

शब-ए-बराअत की नफ्ल नमाज़ें:

(1) इशा के बाद 12रकात नफ्ल पढे हर रकात में अल-हम्दो के बाद 10 बार कुल हुअल्लाहू पढे और नमाज़ के बाद 10मरतबा कलमा तौहीद 10मरतबा कलमा तमजीद और एक सौ (100) बार दोरूद शरीफ पढें।

(2) जो इस रात 100रकात नमाज़े नफ्ल पढेगा अल्लाह उस के पास एक सौ फरिश्तों को भेजेगा 30 फरिश्ते उस को जन्नत की खुश्खबरी देंगे, और 30 फरिश्ते उस को जहन्नम से निडर होने की खुश्खबरी सुनाएंगे, और 30फरिश्ते दुनिया की आफतों को उस से टालते रहेंगे, और 10 फरिश्ते उस को शैतान के मकर और फरेब से बचाते रहेंगे।

(3) मगरीब के बाद 2-2 रकात कर के 6 रकात नमाज़ पढे और हर दो रकात के बाद सूरह यासीन एक बार या क़ुल हुअल्लाह 21 बार पढे पहली बार सूरह यासीन लम्बी उम्र, दुसरी बार रोज़ी की तरक्की के लिए और तीसरी बार मूसीबत के दफा के लिए,

(4) 14 रकात हर रकात में अलहम्दो के बाद जो सूरह चाहे पढे, जो भी दुआ मांगे क़ोबूल होगी ,

(5) 4रकात एक सलाम से हर रकात में अलहम्दो के बाद 50 बार क़ुल हुअल्लाहु अहद, गुनाहों से ऐसे पाक हो जाएगा जैसे मां को पेट से अभी निकला हो,
{موسم رحمت شب براءت کا بیان/سنی جنتری20

19}

हिंदी अनुवादक:
 नेयाज़ अहमद निज़ामी

Friday, April 12, 2019

الفقہ


فقہ کا کھیت عبداللّٰه بن مسعود نے بویا، اور  علقمہ  بن قیس نے اس کو سینچا، اور ابراھیم نخعی نے اس کو کاٹا، اور حماد بن مسلم اس کو مانڈا یعنی بھوسی سے اناج جُدا کیا، اور ابو_حنیفہ نے اس کو پیسا، اور ابو_یوسف نے اس کو گوندھا، اور محمد_بن_حسن نے اس کی روٹیاں پکائیں،
اور

[ باقی اس کے کھانے والے ہیں ]


حدائق الحنفیہ ص39