neyaz ahmad nizami

Friday, October 2, 2020

महात्मा गांधी : नेयाज़ अहमद निज़ामी


मोहनदास करमचंद गांधी (महात्मा गांधी)  हिन्दुस्तान के आज़ादी के  आंदोलन के अगुआ थे। इन्ही की प्रेरणा से 1947 में भारत को आज़ादी हासिल हुई थी। विश्व इतिहास के अमर नायक म

हात्मा गांधी जीवन भर सच्चाई, अहिंसा, और प्यार के रास्ते दिखाते रहे। 

1894 में द. अफ्रीका (south africa) की रंगभेद नीती के खिलाफ में “नेशनल इंडियन कांग्रेस„ ( indain national congress) की स्थापना की। 

1907 में ब्रीटिश शासन के ख़िलाफ इन्होने “सत्याग्रह  आंदोलन„ की शुरूआत की,
1915 में साबर मती (sabar mati) आश्रम की स्थापना की और 
1919 में “सविनय अवज्ञा आंदोलन„ 
1920 में “असहयोग आंदोलन„ 
1930 में “नमक सत्याग्रह„ 
1942 में “भारत छोङो„ आंदोलन की अगुआई किया,
1947 में सांप्रदायिक सदभावना स्थापित करने के इन की कोशिश हकीकत में इन की ज़िन्दगी की खास उप्लब्धी थी। 
भ्रातृभाव कू स्थापना के लिए कई बार इन्होने अनशन भी किया “सत्य के साथ मेरे प्रयोग„ और “आत्मकथा„ नामी किताब इन की अमर रचनाएं हैं, गांधी जी ने हमेशा राष्ट्र के दलित और पीङित लोगों की मदद की, 

अछूतों को “हरीजन„ नाम देकर इन्होने सम्मानित किया,
गांधी जी का जन्म पोरबंदर (गुजरात) में 2अक्टूबर को हुआ था। भारत में शुरूआती पढाई पढने के बाद 1891 में आप ने इंग्लैंड से बैरिस्टरी पास किया। 
1894 में इन्हें द.अफ्रीका (south africa) जाना पङा, जहां से इन का राजनीतिक जीवन की शुरूआत हुई। 
दूसरे विश्व युद्ध में गांधी जी ने अपने देश वासियों से ब्रिटेन के लिए ना लङने के लिए अपील कीया था, जिस की वजह से इन्हें गिरिफ्तार कर लिया गया था। युद्ध के बाद इन्होंने खुद ही स्वतंत्रता की बागडोर संभाल ली, आखिरकार 1947 में हमारे देश को आज़ादी मिल ही गई।
1948 में नाथूराम गोडसे ने अपनी गोली से इन की जीवन लीला समाप्त कर दीया, इस दुर्घटना से सारी दुनिया शोक और गम में डूब गया।  
[विश्व प्रसिद्ध 101 व्यक्तित्व भाग1 पेज 42]



Thursday, April 9, 2020

शब-ए-बरात की इबादत (पूजा)



रसुले करीम ﷺ ने फरमाया शाअबान की पन्द्रहवी रात की इबादत (पूजा) बहुत अफजल (अच्छा) है, उस रात अल्लाह तआ़ला अपने बन्दों के लिए बहुत सारे दरवाज़े अपनी रहमत के खोल देता है, इसी संदर्भ में इस रात करनो वाले कुछ नमाज़े और कुछ ज़िक्र (वज़ीफा) पेश हैं,

नफ्ल नमाज़ें:
(1) शाअबान की पन्द्रहवीं रात स्नान करे अगर किसी वजह से स्नान ना कर पाए तो वज़ू कर के दो रकाअत तहियतुल वज़ू (تحية الوضو) पढे, हर रकाअत में अलहम्दो के बाद आयतुल कुर्सी एक बार, सुरह अख़लास (कुल हुअल्लाहु अह़द) तीन तीन बार पढनी है।

(2) शाअबान की पन्द्रहवीं रात दो रकाअत नमाज़ पढे   हर रकाअत में अलहम्दो के बाद आयतुल कुर्सी एक बार, सुरह अख़लास (कुल हुअल्लाहु अह़द) पन्द्रह पन्द्रह बार सलाम फेरने के बाद दोरूद शरीफ (जो दोरूद आप को याद हो) 100 बार पढ कर रिज़क़ की तरक्की के लिए दुआ करे, इन्शा अल्लाह इस नमाज़ की वजह से बरकत होगी,
(اوقات الصلوۃ ص 22)


Wednesday, August 28, 2019

अपनों की क़ब्र पर जाने से मुर्दा को सोकून मिलता है: नेयाज़ अहमद निज़ामी



अपने अज़ीज़,प्यारे, जाने पहचाने लोगों की क़ब्र  पर जाने से उन्हे उन्स सोकून मिलता है,
पैग़म्बर मुहम्मद ﷺ ने फरमाया:
„انس ما يكون للميت في قبره اذا زاره من كان في دار الدنيا“
तर्जुमा: क़ब्र में मुर्दा का ज़्यादा जी बहलने का वह समय होता है, जब ज़्यारत (दर्शन) को वह व्यक्ती आए जिसे दुनिया में मित्र रखता था। ( شفاءالسقام ص 65)

हज़रत आएशा रजियल्लाहू अन्हू से रावी कि होज़ूर ﷺ ने फरमाया:
ما من رجل یزور قبر اخیه و يجلس عليه الا استانس ورد عليه حتي يقوم.
तर्जुमा: जो व्यक्ती अपने भाई की क़ब्र की ज़्यारत को जाए, और उस के पास बैठे तो वह मुर्दा उस से उन्स (सोकून) हासिल (प्राप्त) करता है। उस का दिल उस को बैठने से बहलता है, और जब तक वह व्यक्ती उस के पास से ना उठे उस का जवाब देता है। (القبور از ابن ابی الدنیا)

अहयाउल ऊलूम की शरह(गाइड) पेज नंम्बर 367में है,
الفضل بن الموفق ابن خال سفيان بن عيينة قال:  لما مات أبي جزعت جزعا شديدا فكنت آتي قبره في كل يوم ثم اني قصرت عن ذلك فرأيته في النوم  فقال: يا بني! ما أبطأ بك عني؟ قلت وإنك لتعلم بمجيئي؟ قال ما جئت مرة إلا علمتها وقد كنت تأتيني فأسر بك ويسر من حولي بدعائك قال:  فكنت آتيه بعد كثيرا.

तर्जुमा:  फज़्ल बिन मोफिक़ सुफियान बिन ऐनिया के मामू ज़ाद भाई कहते हैं कि जब मेरो पिता का देहांत हुआ मैं बहुत परिशान हुआ तो हर रोज़ उन की क़ब्र को दर्शन (ज़्यारत) क जाता था, फिर मैं ने इस में कुछ सुस्ती कर दी, तो उन को ख्वाब ( स्वपन/सपना) में देखा तो कहा:
ऐ मेरे बेटे! क्यूं तुझे मुझसे देर होने लगी?
मैं ने  कहा कि क्या आप को मेरे आने की खबर होती थी?
उन्होने कहा: जब जब तुम आए मुझे खबर हो गई,
और जब तुम आते थे तो मैं तुम्हारे आने की वजह से ख़ुश होता था,
और तुम्हारी दुआ की वजह से मेरे इर्द गिर्द (आजू बाजू) के लोग ख़ुश होते थे,
फज़ल बिन मोफिक कहते हैं यह सुन कर मैं बहुत ज़्यादा जाने लगा।
और इसी किताब में है
قال الحافظ ابو طاھر السلفی سمعت ابا البرکات عبد الواحد بن عبدالرحمن ابن غلاب السوسی بالاسکندریة يقول: سمعت والدتی تقول: رأیت امی فی المنام بعد موتھا و ھی تقول یا ابنتی! اذا جِئتنی زائرۃ فا اقعدی عند قبری ساعة  اتملی من النظر الیک ثم ترحمی علی الخ،
तर्जुमा: हाफिज अबू ताहिर सल्फी कहते हैं:
कि मैने अबुल बरकात अब्दुल वाहिद सूसी से अस्कन्दरीया में सुना, वह कहते थे: मैं ने अपनी मां से सुना कि मैं ने अपनी मां को ख़्वाब में देखा, वह कहती थीं कि मेरी बेटी! जब तु मेरी ज़्यारत (कब्र दर्शन) के लिए मेरे पास आया कर तो एक घंटा मेरी क़ब्र के पास बैठी रह, ताकि मैं जी भर कर तुझ को देखुं फिर मेरे लिए रहमत की दुआ कर।
نُصْرَۃُالاصحاب صفحہ 111


मुरत्तिब,तरजुमा व तस्हील
 Neyaz Ahmad Nizami



Sunday, August 11, 2019

हलाल जानवर का कौन सा हिस्सा खाएं अथवा ना खाएं।

हलाल जानवरों के सभी बदन के हिस्सों का खाना हलाल यानी जायज़ हैं, मगर कुछ हिस्से ऐसे हैं जो हराम या मना या मकरूह हैं।
और वह 22 हैं, जिस का विवरण इस प्रकार हैं।

1 रगों का खून,

2 पित्ता,

3 मसाना,

4 - 5 नर मादा पहचानने की जगह,

6 बैज़े(कपूरे),

7 ग़दूद (गलदोद),

8 हराम मगज़,

9 गरदन के दो पट्ठे,

10 जिगर का खून,

11 तिल्ली का खून,

12 ग़ोश्त खून जो ज़बह करने के बाद निकलता है,

13 दिल का खून,

14 पित्त यानी वह पिला पानी जो पित्ते में होता है,

15 नाक का पानी,

16 पाखाना करने की जगह,

17 ओझङी,

18. आंत(अंतङी),

19 नुत्फा (विर्य),

20 वह नुत्फा (विर्य) कि खून हो गया,

21वह नुत्फा (विर्य)कि गोश्त का लोथङा हो गया,

22 वह नुत्फा (विर्य)कि पूरा जानवर बन गया और मुर्दा निकला  या बेगैर ज़बह मर गया।


(فتوٰی رضویہ جلد 20 صفحہ 240/241)

नोट: इन 22 जगहों को छोङकर बाकी सब का खाना हलाल है, कोई धार्मिक दृष्टीकोण सो कोई हर्ज नही।

नेयाज़ अहमद निज़ामी

Wednesday, May 15, 2019

इंजेक्शन लगवाने से रोज़ा टूटता है या नहीं?:





 चाहे रग(नस) में लगवाया जाए चाहे गोश्त(मांस) में इंजेक्शन लगवाने से रोज़ा नही टूटता,
क्युंकि इस के बारे में कानून यह है कि जेमाअ(पत्नी के साथ संभोग) और उस से जुङी हुयी चीज़ों के अलावा रोज़ा को तोङने वाली सिर्फ वह दवा और ग़ेज़ा (आहार) है जो जिस्म के मसामात (Pores/छिद्र) और रगों के अलावा किसी सुराख से सिर्फ दिमाग या पेट में पहुंचे,दुर्रे मुख्तार जिल्द 2 पेज 108 में है,
الضابط وصول ما فيه صلاح بدنه لجوفه
रद्दुल मुहतार में है ,
الذي ذكره المحققون أن معنى الفطر وصول ما فيه صلاح البدن إلى الجوف أعم من كونه غذاء أو دواء
और फतावा आलमगीरी जिल्द 1 प्रकाशक मिस्र पेज न. 191 में है,
أكثر المشايخ على أن العبرة للوصول إلى الجوف والدماغ،
इन सब अरबी वाक्यों का खुलासा यह है,कि आहार और दवा (अवसधी)उसी वक्त रोज़ा तोङेगी जब दिमाग़ या पेट तक किसी सुराख से पहुंचे,
फतावा आलमगीरी जिल्द1 प्रकाशक मिस्र पेज नम्बर 190 में है
 ”وما یدخل من مسام البدن من الدھن لا یفطر“
 यानी: जो तेल बदन के मसाम  (Pores/छिद्र) के ज़रिए जिस्म में प्रवेश करता है उस से रोज़ा नहीं टूटता,
 अब बात साफ हो गई कि जो इंजेक्शन गोश्त (मांस) में लगता है उस के बारे में तो ज़ाहिर है कि वह पूरे जिस्म में मसाम (Pores/छिद्र) ही के ज़रिए पहुंचता है अत: उस से रोज़ा नही टूटता,
 रह गया रग (नस) का इंजेक्शन तो उस के जिस्म में पहुंचने की कैफियत यह है कि दवा खून के साथ जिस्म में फैलती है, और जानकार लोग यह जानते हैं कि खून नसों से होते हुए दिल में जाता है और वहीं से फिर वापस नसों में आता है इस लिए रगों के इंजेक्शन से भी रोज़ा नही टूटेगा।
 (فتاوٰی فیض الرسول جلد اول ص517/518)


 roza


नेयाज़ अहमद निज़ामी




Wednesday, May 8, 2019

रोज़ा के कुछ मसअले: हजरत मौलाना खालिद अय्यूब मिस्बाही




1:- क्या रोजे के दौरान मुहं में खून आ जाए तो रोजा टूट जाएगा?
1:- सिर्फ खून आने से रोजा नहीं टूटता बल्कि अगर किसी ने उसे निगल लिया तो रोजा जाता रहेगा वरना नहीं।

2:- क्या रोजा रख कर कोई व्यक्ति खून या शुगर की जांच करवा सकता है?
2:- जी हां! इसकी इजाजत है क्योंकि रोजा खाने-पीने और अपनी बीवी से मुलाकात करने से टूटता है जबकि खून की जांच या शुगर की जांच में जिस्म के अंदर कुछ नहीं जाता बल्कि जिस्म से खून निकाला जाता है।

3:- कोई व्यक्ति सुबह की अजान से पहले रोजे की नियत करके सो जाए और मगरिब की नमाज के बाद जागे तो क्या रोजा पूरा माना जाएगा?
3:- जी वह रोजादार माना जाएगा, शर्तें पाई जाने के बाद पूरे दिन सोने से रोजे पर कोई फर्क नहीं पड़ता अलबत्ता जान बूझ कर नमाज़ का एहतमाम ना करने की सूरत में उसका गुनाह बहर हाल होगा।

4:- रमजान की पहली रात क्या पूरे महीने के रोजों की नियत की जा सकती है?
4:- एक बार की नियत एक बार के रोजे के लिए काफी होगी पूरे महीने के लिए नहीं।

5:- रोजे की हालत में नकली दांत लगाए रहने से क्या रोजा मकरूह हो जाएगा?
5:- नकली या असली दांतो से रोजों का कोई तअल्लुक नहीं, रोजा बहर हाल हो जाता है।
दैनिक भास्कर 8/ मई 2019 में छपा हज़रत मौलाना खालिद अय्यब मिस्बाही से किए गए सवालात और उनके जवाबात का सिलसिला

6:- कौनसी बातें है जिनसे रोजा मकरूह हो जाता है?
6:- रोजे में बहुत सी चीजें मकरूह हैं जैसे: कोई चीज चबाना, या मुंह में डाले रखना, या मुंह में थूक इकट्ठा करना, या किसी चीज को चखना अलबत्ता अगर किसी औरत का शौहर या किसी नौकर का मालिक बहुत सख्त मिजाज हो और खाना चखना जरूरी महसूस हो तो उन्हें इस बात की इजाजत है कि जबान पर रख कर मजा मालूम कर लें और फिर थूक दें लेकिन इस बात का पूरा ख्याल रहे कि मुंह के अंदर कुछ भी ना जाए, कुल्ली करने या नाक में पानी डालने में बहुत मुबालगा करना, गीबत करना, झूठ बोलना, चुगली करना, गाली बकना, बेहूदा बातें करना, किसी को तकलीफ देना, रोज़ा रखने के वजह से अपनी परेशानी जाहिर करना, बिना जरूरत के मंजन करना, रोजे की हालत में वीडियो गेम, शतरंज वगैरह खेलते रहना, अगर इंजाल होने या जिमा करने का अंदेशा हो तो अपनी औरत को बोसा देना, गले लगाना और बदन को छूना मकरूह है जबकि होंट और जबान चूसना हर हालत में मकरूह है आदि।

7:- रोजे की नियत कब तक की जा सकती है?
7:- रात से लेकर जवाल के वक्त से पहले तक रोजे की नियत का वक्त होता है।

8:- गर्मी की वजह से क्या मगरिब और तरावीह की नमाज छत पर पढ़ी जा सकती है?
8:- नमाज किसी भी पाक़ीज़ा जगह पर पढ़ी जा सकती है अलबत्ता जब तक बहुत सख्त गर्मी ना हो या बड़ी मजबूरी ना हो मस्जिद की छत पर चढ़ने से परहेज करना चाहिए और आज लगभग हर मस्जिद में हवा का इंतजाम होता है, ऐसे में मस्जिदों की छतों पर नमाजों की इजाजत नहीं होगी।

9:- नाबालिग बच्चा रोजा रख कर तोड़ दे या उसके मां बाप रहम की वजह से बीच में रोजा खुलवा दें तो क्या रोजे की कजा करनी होगी?
9:- कजा के अहकाम बड़ों के लिए होते हैं, बच्चों पर ना रोजे फर्ज और ना ही बच्चों के रोजों की कजा, लेकिन जब तक मजबूरी ना हो बच्चों को रोजा तुड़वाना नहीं चाहिए, या फिर उनको रोजा रखवाना ही नहीं चाहिए।

10:- क्या मरीज दवा से इफ्तार कर सकता है?
10:- हर पाक गिजा से इफ्तार किया जा सकता है फिर भी बेहतर है कि खुजुर वगैरह मीठी चीज से इफ्तार हो लेकिन अगर दवा जरूरी हो तो उससे इफ्तार करना बेशक जायज है।
*दैनिक भास्कर* के 9/ मई 2019 के एडीशन में छपा हज़रत मौलाना *खालिद अय्यूब मिस्बाही* से हुए *सवाल व जवाब* का सिलसिला






Friday, May 3, 2019

दहशत गर्द और नक़ाब



दहशत गर्द बुर्क़ा (नक़ाब) पहन कर  दहशत (आतंक) फैलाते हैं और दहशत गर्दी करते हैं, इस लिए रह रह कर बुर्क़ा पर प्रतिबंध लगाने की बात कही जाती है,
अगर कानून यही है तो क्या नकली नोटों की वजह से असली नोटों पर पाबंदी लगा दी जाएगी?
और चोर डाकू भी पुलिस की वर्दी पहन कर अपनी वारदात को अंजाम देते हैं, तो क्या वर्दी पर पाबंदी लगा दी जाएगी?
या उसे चेंज किया जाएगा?
दर असल इन लोगों को इस्लाम और मुस्लिम से चिढ है, यह चाहते हैं कि इस्लामी पहचान खत्म हो,
नाकारा हुकूमतें और इन की खुफिया एजेंसियां अपनी नाकामी और कमज़ोरी को छुपाने के लिए इस क़िस्म की आवाज़ उठाते हैं, मशहूर कहावत है, नाच ना जाने आंगन टेंढा।
ह.मौ.अब्दुल ख़ालिक़ अशरफी(झारखन्ड)

 دہشتگرد برقع پہن کر دہشت پھیلا تے ہیں اور دہشتگردی کو انجام دیتے ہیں اس لئے رہ رہ کر برقع پر پابندی عائد کر نے کی آواز بلند کی جاتی ہے - اگر ضابطہ یہی ہے تو پھر کیا جعلی نوٹوں کی وجہ سے اصلی نوٹوں پر پابندی لگا دی جائیگی ؟ اور چور ڈاکو بھی پولیس کی وردی پہن کر اپنے واردات کو انجام دیتے ہیں تو کیا وردی پر پابندی لگا دی جائیگی یا اسے چینز کیا جائے گا ؟ در اصل ان لوگوں کو اسلام و مسلم سے چڑھ ہے - یہ چاہتے ہیں کہ اسلامی شناخت ختم ہو جائے -
ناکارہ حکومتیں اور ان کی خفیہ ایجنسیاں اپنی ناکامی اور کمزوری کو چھپانے کے لئے اس قسم کی آواز اٹھاتے ہیں - مشہور مقولہ ہے " خوۓ بد را بہانہ بسیار " اور  " ناچے نہ جانے آنگن ٹیڑھا "

عبد الخالق اشرفی راج محلی